आजादी के बाद पटना की सबसे बड़ी रैली होगी 3 मार्च को - सुशील मोदी - CRAZIEST SUPPORT

CRAZIEST SUPPORT

Everything in a Place

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 25 February 2019

आजादी के बाद पटना की सबसे बड़ी रैली होगी 3 मार्च को - सुशील मोदी

उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नवादा के खनवां गांव में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली होने जा रही है. इस रैली में बीजेपी, जदयू और लोजपा की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है. रैली को पीएम मोदी, प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान संबोधित करेंगे. सुशील मोदी ने कहा कि यह रैली आजादी के बाद पटना की सबसे बड़ी रैली होगी. इसमें अबतक के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से निवेदन है कि रैली में जो भी साधन मिले उससे जरूर आए. (अनिल विशाल की रिपोर्ट)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2U4QNr9

No comments:

Post a Comment

Ad2

Pages