लालू के समधी ने बाबा हरिहर नाथ मंदिर में टेका माथा, तेजप्रताप को बताया स्टार प्रचारक - CRAZIEST SUPPORT

CRAZIEST SUPPORT

Everything in a Place

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 31 March 2019

लालू के समधी ने बाबा हरिहर नाथ मंदिर में टेका माथा, तेजप्रताप को बताया स्टार प्रचारक

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी और सारण संसदीय क्षेत्र के राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय ने शनिवार को बाबा हरिहर नाथ मंदिर में माथा टेका और भगवान से क्षेत्रवासियों के लिए सुख -शांति और समृद्धि की कामना की. साथ ही अपनी जीत के लिए बाबा हरिहर नाथ से दुआ भी मांगी. इस दौरान चंद्रिका राय के समर्थकों ने अपने नेता के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की. इस मौके पर चंद्रिका राय ने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है, लेकिन जनता से वादा खिलाफी करने के कारण जनता एनडीए से नाराज है. ऐसे में उसका लाभ महागठबंधन को मिलेगा. वहीं, इस दौरान उन्होंने अपने दामाद और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा सारण संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की अटकलों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव के चुनाव लड़ने की बात अफवाह है. उन्होंने तेजप्रताप को स्टार प्रचारक भी बताया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2Oy8IVf

No comments:

Post a Comment

Ad2

Pages