JDU का तेजस्वी पर तंज, 'रिजल्ट आने के बाद कोई जाएगा जेल तो कोई रोड पर बजाएगा बांसुरी' - CRAZIEST SUPPORT

CRAZIEST SUPPORT

Everything in a Place

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 31 March 2019

JDU का तेजस्वी पर तंज, 'रिजल्ट आने के बाद कोई जाएगा जेल तो कोई रोड पर बजाएगा बांसुरी'

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान गया में तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बन दिया था. ऐसे में तेजस्वी को मांझी जी को विरोधी दल का नेता बनाना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. नीरज ने कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए ख्याली पुलाव पका रहे हैं. उन्होंने कहा कि लालूजी का राजनैतिक विरासत भ्रष्टाचार का है. जैसा खाएंगे वैसा ही हाल होगा. नीरज कुमार की माने तो चुनाव रिजल्ट आने के बाद इस परिवार का कोई जेल में रोएगा तो कोई रोड पर बांसुरी बजाएगा, क्योंकि इनको अब जीत नसीब नहीं होने वाला है. बता दें कि नीरज कुमार ने ये बातें गया में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के दौरान कही.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2FLAScy

No comments:

Post a Comment

Ad2

Pages